खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
सर्राफा व्यवसायी अनिल सोनी के हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार किया जाए
बीकानेर 28 अप्रेल l जोधपुर में सर्राफा व्यवसायी अनिल सोनी का अपहरण कर लूट के पश्चात उसकी निर्मम हत्या कर दी गई l इस हत्याकांड के विरोध में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार पंचायत भवन में शोकसभा का आयोजन किया गया l सभा को सम्बोधित करते हुए प्रेमरतन मंडोरा ने इस कृत्य की निंदा करते हुए सरकार से दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की l राजाराम स्वर्णकार ने संचालन करते हुए इस हत्याकांड की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की अखिल भारतीय स्तर पर समाज के संगठन आज इस जघन्य हत्याकांड का विरोध कर रहे हैं l शोक सभा में समाज के गण मान्य प्रेमप्रकाश महेचा, जुगराज मंडोरा, राधाकिशन सोनी, मनीष सोनी, अमरचंद, श्रीगोपाल स्वर्णकार, धनसुख सोनी, पवन प्यारे, जेठमल सोनी, तेजप्रकाश सोनी, सुंदरलाल सोनी, महिला संगठन की रूपादेवी, तारा सोनी, कंचन देवी ने अपने विचार प्रकट करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए l





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...