🐯
सूचना-संसार
*पाठकों और सोशल मीडिया का आभार*
*Please Like & Subscribe Blog*
*हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं*
✍🏻
गौशालाओं के संचालक 5 अप्रैल को सीएम के नाम का मांग पत्र जिला कलक्टर को सौंपेंगे
बीकानेर
गौ ग्राम सेवा संघ राजस्थान के राज्य व्यापी आह्वान पर, बीकानेर में भी, 5 अप्रैल 2022, वार- मंगलवार को प्रातः 11:00 जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, व गोपालन मंत्री राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। इस महती ज्ञापन में जनवरी-फरवरी मार्च-2022 माह के अनुदान का अग्रिम भुगतान करने व 9 माह का अनुदान की घोषणा पूर्ण करने और वर्तमान में मिल रहे, अनुदान की राशि को 20:40 के स्थान पर 35:70 करने, व बीकानेर जिले में स्थान- स्थान पर हो रहे चारे के स्टोर को तुरंत प्रभाव से खत्म करके, उस चारे को गौशालाओं और गोपालको वितरित करने, चारे के स्टॉक पर पूर्ण रोक लगाने की मांग की है।
गो ग्राम सेवा संघ के जिला संयोजक मालाराम बापेउ ने सभी गौशाला संचालक, संगठन के अध्यक्ष, मंत्री आदि से अधिक से अधिक संख्या में इकट्ठे होकर यह ज्ञापन प्रेषित कर सरकार को जगाने की चेष्टा में भागीदार बनने का आह्वान किया है।
🙏
CP MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...