खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
चिड़ियां उड़ाने, सूअर भगाने के रोज के ₹500 भालू को !
खेत से बंदर-सूअरों को भगाने के लिए हायर किया भालू, रोज 500 रुपये उसे किराया देता है ये किसान !
नईदिल्ली। जो लोग किसान हैं, वो जानते हैं कि खेतों को चिडिय़ा से लेकर बंदर तक सभी जानवर नुकसान पहुंचाते हैं। फसलें उजाड़ देते हैं। इसके लिए लगातार किसान कोई ना कोई जुगाड़ निकालते रहते हैं। कहीं खेतों में नमूने खड़े कर दिए जाते हैं, तो कहीं खेतों पर किसानों को पहरा देना पड़ता है ताकि जानवर उनकी फसल ना खराब कर दें। लेकिन तेंलगाना के एक किसान ने तो भालू को ही किराए पर रख लिया। ऐसा नहीं है कि उन्होंने असली के भालू को किराए पर रखा है। बल्कि उन्होंने एक शख्स को नौकरी पर रखा है। जो उनके खेत में भालू के कॉस्ट्यूम पहनकर पहरा देता है ताकि बंदर उनकी फसल को किसी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं। तेलंगाना के सिद्दीपेट में एक किसान भास्कर रेड्डी ने बंदरों-
जंगली सूअर से फसल को बचाने के लिए भालू की पोशाक का उपयोग किया है। उन्होंने बताया, मैंने पोशाक पहनने, जानवरों को दूर रखने और खेत में घूमने के लिए 500 रुपए प्रतिदिन पर एक व्यक्ति को काम पर रखा है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...