खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 3 मई को होंगे अनेक आयोजन
बीकानेर 29 अप्रैल 2022
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 3 मई मंगलवार को ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में दीपोतस्व एवं महाआरती के साथ मनाया जाएगा।
अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बताया है कि परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपदान के लिए सभी तैयारियां कर ली गयी है इस संबंध में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों को जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने बताया कि तुलसी सर्किल,लक्ष्मीनाथ मंदिर, बांद्रा बास स्थित परशुराम मंदिर,जय नारायण व्यास कॉलोनी हनुमान मंदिर में तैयारी शुरू हो गयी है एवं 3 मई को महाआरती की जायेगी।
साथ ही गौड़ ने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया की इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग ले।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...