खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
बीकानेर जिले के डाक कर्मचारी हड़ताल पर- पुरानी पेंशन स्कीम बहाली की मांग
पुरानी पेंशन, डीए डी आर आदि मांगो को लेकर बीकानेर जिले में डाक कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर
बीकानेर 28 मार्च । डाक कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर सोमवार को बीकानेर जिले के समस्त डाक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए । कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर मुख्य डाकघर के आगे जोरदार प्रदर्शन किया
ऑल इंडिया पोस्टल एंप्लॉइज यूनियन (ग्रुप-सी) राजस्थान परिमंडल के अध्यक्ष फूसाराम चौधरी ने बताया कि सोमवार को नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल एम्प्लाइज (ग्रुप-सी) राजस्थान परिमंडल सचिव आर. पी. मीणा, बीकानेर मण्डल सचिव श्याम सुंदर शर्मा, पोस्टमैन एव एम टी एस सचिव रामेश्वरलाल, जीडीएस के सचिव मुकेश कुमार स्वामी, अ0भा0 डाक कर्मचारी यूनियन (ग्रुप-सी) मण्डल सचिव जगमोहन चौधरी, पोस्टमेन एवं एम टी एस यनियन सचिव बाबूलाल छंगाणी, जीडीएस के सचिव धीरेन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में डाक कर्मचारियों ने मुख्य डाकघर के आगे प्रदर्शन किया ।
परिमंडल सचिव फूसाराम चौधरी ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, जनवरी 2020 से 2021 तक रोके गये डीए, डी आर का भुगतान, ग्रामीण डाक सेवको को नियमित कर सिविल सर्वेंट का दर्जा देने, सम्पूर्ण सेवाकाल में 5 एम ए सी पी देने, करुणा आधार भर्ती में 5 प्रतिशत की सीमा हटाने आदि मांगो को लेकर हड़ताल मंगलवार को हड़ताल जारी रहेगी ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...