खबरों में बीकानेर...
✍🏻
👉
💘
📷
राजस्थान मेघवाल परिषद जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बीकानेर। राजस्थान मेघवाल परिषद जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पाबूबारी में स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण के बाद हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य कर अधिकारी डॉ. रामलाल परिहार एवं सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सीपीडब्ल्यूडी एवं राजस्थान मेघवाल परिषद संरक्षक सुरजा राम कड़ेला ने जिला कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में सुरजा राम कड़ेला एवं डॉ. रामलाल परिहार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए विद्यार्थियों को रहने की सुविधा के लिये धर्मशाला एवं छात्रावास बहुत जरूरी है। इसके लिये उन्होंने पूर्ण रूप से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। राजस्थान मेघवाल परिषद के जिलाध्यक्ष नारायण राम चौहान ने बताया कि समारोह में सुरजा राम कड़ेला, डॉ. रामलाल परिहार, पत्रकार मोहनलाल कड़ेला और श्रीमती गंगा इण्खिया का माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। चौहान ने बताया कि समारोह में अशोक जनागल, रोहिताश कांटिया, लालचंद हटीला आदि ने सरकार से समाज के लिये जमीन आवंटन करवाने की मांग पर जोर दिया। समारोह में भंवरलाल, चुन्नीलाल हटीला, राजकुमार हटीला, जेठाराम लीलड़ सहित गणमान्यजन मौजूद थे।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...