खबरों में बीकानेर...
✍🏻आ गया कोरोना 4 !! सावधान : पेट पर करता वार
इस देश में पशुओं पर भी लॉकडाउन !
👉चीन में चौथी लहर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। साथ ही चौथी लहर की दस्तक एशिया और यूरोप के कई देशों में सुनने में आ रही है। साउथ कोरिया सबसे अधिक... 👇
💘
📷
आ गया कोरोना 4 !! सावधान : पेट पर करता वार
इस देश में पशुओं पर भी लॉकडाउन !
नईदिल्ली । चीन में चौथी लहर में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। साथ ही चौथी लहर की दस्तक एशिया और यूरोप के कई देशों में सुनने में आ रही है। साउथ कोरिया सबसे अधिक चपेट में बताया गया है। वहां रोजाना पांच लाख के करीब नए मामले सामने आ रहे हैं। इस चौथी लहर में ओमीक्रोन का सबवेरिएंट बीए.2 सबसे ज्यादा तबाही मचा रहा है। वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने माना है कि बीए.2 सबवेरिएंट के लक्षण हल्के हैं लेकिन इसे मामूली समझना सबसे बड़ी भूल हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मरीजों में पेट से जुड़े लक्षण ज्यादा देखे जा रहे हैं। चीन इन दिनों कोरोना की नई लहर की चपेट में हैं। कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। खास तौर पर देश के सबसे बड़ा शहर शंघाई में भी लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां इंसानों के साथ- साथ जानवरों के निकलने पर भी पाबंदी लगा दी है। जानकारों की मानें तो शंघाई में जो लॉकडाउन लगा है वो अब तक का सबसे बड़ा लॉकडाउन है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...