खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
किसी को चेक दे रहे हैं तो जान लें... लेनदेन का नियम बदल चुका इस बैंक में
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) की ओर से ग्राहकों को दी गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए कंफर्मेशन अनिवार्य किया गया है। यदि कंफर्मेशन नहीं होगा तो चेक को रिटर्न किया जा सकता है। BoB के खाताधारकों को मिले मैसेज मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार, 10 लाख रुपये और उससे अधिक के चेक के लिए 1 फरवरी, 2022 से 'पॉजिटिव पे' सिस्टम लागू है।
बैंक का सुझाव है कि कस्टमर सीटीएस क्लीयरिंग के लिए पॉजिटिव पे (positive pay system) की सुविधा का लाभ लें। विभिन्न माध्यमों से विवरणों की पुन: पुष्टि कर स्वयं को धोखाधड़ी से बचाएं। पॉजिटिव पे कंफर्मेशन के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने वर्चुअल मोबाइल नंबर 8422009988 की सुविधा दी है। सीपीपीएस लिखने के बाद अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक डेट, चेक अकाउंट, ट्रांजेक्शन कोड, पेयी के नाम के साथ 8422009988 पर भेजने पर कंफर्मेशन हो सकता है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 258 4455 और 1800 102 4455 पर फोन किया जा सकता है। आपको बता दें कि चेक का कंफर्मेशन किसी एक ही मोड से देना है। वहीं, कंफर्मेशन की तारीख से 3 महीने पुराने चेक को नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा भविष्य के किसी तारीख के चेक को स्वीकार किया जाएगा।
जानिए क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम
पॉजिटिव पे सिस्टम में तय रकम से अधिक वैल्यू वाले चेक की जानकारी बैंक को पहले से देनी होती है। बैंक भुगतान के पहले इसकी जांच करता है। यह एक ऑटोमेटेड फ्रॉड डिटेक्शन टूल है। आरबीआई की ओर से इस नियम को लागू करने का मकसद चेक का गलत इस्तेमाल रोकना है।
गलत जानकारी देने पर रिजेक्ट होगा चेक
पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक जारी करने वाले को SMS, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, कुल अमाउंट, ट्रांजेक्शन कोड और चेक नंबर की जानकारी बैंक को कन्फर्म करनी होगी। चेक पेमेंट से पहले इन जानकारियों को बैंक क्रॉस-चेक करेगा. अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो बैंक उस चेक को रिजेक्ट कर देंगे।
C P MEDIA हिंदुस्तान लाइव



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...