खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
इनकम टैक्स न बढ़ाना तो ठीक..., बयान जले पर नमक... - श्याम आहूजा
दरअसल मध्यम वर्ग छोटे दुकानदार,नौकरी पेशा,प्राइवेट जॉब अथवा नौकरी करने वाले इस देश मे केवल पिसने, नारे लगाने व अपने जीवन के सुखों की आहुति देने के लिए बने है! हम टैक्स देते है और उसका उपयोग राजनीतिक सत्ता हासिल करने के लिए कथित गरीबों में खाद्यान्न, गैस,मकान आदि फ्री बाँटने की होड़ में हर राजनीतिक दल ( सत्तारूढ़ दल सहित ) लगा हुआ है। कॉरपोरेट सेक्टर हर प्रकार की आर्थिक नीतियों को प्रभावित करता है, हाँ ये अलग बात है कि सतारूढ़ दल बदलते ही उनके चहेते चेहरे बदल कर सामने आ जाते हैं।इस बजट की उपलब्धि भी कॉर्पोरेट टैक्स 3 साल में घटा के 15% तक ले आना व सरचार्ज 12 से घटाकर 7% ले आना ही बजट की मुख्य उपलब्धि है बाकी मध्यमवर्ग को तो खड़ताले बजा कर जीवन बिताना है। वित्तमंत्री का यह बयान जले पर नमक छिड़कने वाला है कि मध्यम वर्ग पर इनकम टैक्स न बढ़ाना ही इस बजट में उनको दी गई रियायत है....
- प्रस्तुति : श्याम आहूजा
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...