*सीधी-सट्ट*
🐯
info - world
सूचना-संसार
*पाठकों और सोशल मीडिया का आभार*
*Please Like & Subscribe Blog*
*हम राजस्थानी भाषा में भी सूचनाएं - समाचार आप तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं*
✍🏻
बीकानेर में यहां स्पोर्ट्स वुमन के लिए बन रहा शौचालय, हुआ भूमि पूजन
सार्दुल स्पोर्ट्स विद्यालय मे रोटरी बालिका शौचालय का हुआ भूमि पूजन
बीकानेर, 3 जनवरी। रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा की ओर से सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल के मुख्य द्वार के पास रोटरी मरूधरा के द्वारा बालिका शौचालय के निर्माण हेतू भूमि पूजन कर प्रथम ईंट रोटरी क्लब की अध्यक्षा श्रीमति निशिता सुराणा तथा पूर्वाध्यक्ष रोटे ललिता बजाज तथा शाला प्रधान अजयपाल सिंह, मोहनलाल क्लब अध्यक्ष राजेश बावेजा, क्लब सचिव पंकज पारीक ने संयुक्त रूप से किया।
इस प्रकल्प के संयोजक रोटेरियन श्रवण सैनी ने बताया कि रोटरी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाओं की शिक्षा व्यवस्था मे बढ़ोत्तरी के अभियान के तहत शाला प्रशासन के सहयोग से पुर्ण हाइजिन और जरूरी सुविधायुक्त करते हुए इसका निर्माण करवाया जा रहा है।
प्रकल्प के सहसंयोजक रोटे किशन गहलोत ने बताया कि भूमि पूजन के इस अवसर क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनन्द आचार्य, रोटे शकील अहमद, रोटे ऋषि धामू के साथ शाला के शिक्षकों व कर्मचारियों ने शिरकत की।
🙏


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...