Type Here to Get Search Results !

ऊर्जा मंत्री ने सादगी के साथ मनाया अपना जन्मदिन

खबरों में बीकानेर





*औरों से हटकर सबसे मिलकर*







*बीकानेर डेली न्यूज*

  *बीकानेर डेली न्यूज*















✍🏻

ऊर्जा मंत्री ने सादगी के साथ मनाया अपना जन्मदिन
बीकानेर,1 जनवरी। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के 48वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार सुबह से ही उनके सिविल लाइंस स्थित सरकारी निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 
ऊर्जा मंत्री भाटी का आज 48 वां जन्मदिन है। ऊर्जा, उच्च शिक्षा, सिंचाई जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, कर्मचारी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला, बुके, मिठाई आदि से मंत्री भाटी का स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री भाटी ने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर केक काटा और मिठाई व केक वितरित किया गया। 
*बीकानेर में असहाय पशुओं को खिलाया गुड़ व हरा चारा*
 कोलायत विधायक और ऊर्जा मंत्री भंवर भाटी का शनिवार को सादगी के साथ जन्मदिवस मनाया गया। गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर सभी की खुशहाली की कामना की गई। 
सेवानिवृत सूबेदार बिशन सिंह भाटी के नेतृत्व में तुलसी सर्किल पर असहाय पशुओं को हरा चारा व गुड़ खिलाकर ऊर्जा मंत्री भाटी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना की। साथ ही देश व प्रदेश में खुशहाली रहे इसके लिए प्रार्थना की गई। 
इस दौरान धन्नसिंह मिंयाकोर , मोतीलाल राईका, सुखदेव, युवराज शर्मा, करणी सिंह फौजी, आरीफ भाटी सहित कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने पशुओं को गुड़ व हरा चारा खिलाया।





C P MEDIA






Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies