खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
नई भर्ती से नियुक्त होने वाले स्टाफ के बॉन्ड की राशि व समायावधि बढ़ाने पर मंथन
एसकेआरएयूः विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल /बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट - (बोम )की बैठक आयोजित
बीकानेर, 28 जनवरी। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की प्रबंध मंडल (बोम) की 107वीं बैठक कुलपति प्रो.आर.पी. सिंह की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में आयोजित की गई । बैठक के अध्यक्ष कुलपति प्रो.आर.पी.सिंह ने बैठक ने प्रबंध मंडल में नए सदस्यों का स्वागत एवं अन्य सदस्यों के द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की। विगत 106वीं बोम एवं 57वीं विद्या परिषद की बैठकों के कार्यवृत्तों का अनुमोदन, विश्वविद्यालय द्वारा जारी आदेशों की पुष्टि, अधिष्ठाता निदेशक पदों में आवश्यक योग्यता आदि का अनुमोदन, नई भर्ती से नियुक्त होने वाले स्टाफ के बॉन्ड की राशि व समायावधि बढ़ाने पर चर्चा हुई। माननीय विधायक श्री जगदीश चन्द्र ने कृषि महाविद्यालयों के संचालन- निरीक्षण आदि पर चर्चा की, डॉ सीमा जग्गी ने सर्वश्रेष्ठ अध्यापक चयन का सुझाव रखा। बोम सदस्यों के आरजीएचएस सुविधा के प्रश्नों का जवाब वित्त नियंत्रक श्री पवन कुमार ने दिया। बैठक में प्रबंध मंडल के सदस्य श्री जगदीश चंद्र माननीय विधायक सादुलशहर, डॉ राजीव जैन, कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर, डॉ. बी.पी. सारस्वत सेनि.-आचार्य, एमडीएसयू, अजमेर, सेनि-आचार्य डॉ. जी.एन. परिहार, डॉ सीमा जग्गी, सहायक महानिदेशक, आईसीएआर, डॉ. पी. के. यादव, डॉ एन.एस. दहिया डॉ. विजय शंकर आचार्य, डॉ. आर.एस. राठौड, डॉ अमिता शर्मा वर्चुअल माध्यम से एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. पी.एस.शेखावत, अधिष्ठाता डॉ. विमला डुंकवाल, कुलसचिव श्री कपूर शंकर मान, वित्त नियंत्रक श्री पवन कुमार, विशेषाधिकारी इंजी.विपिन लड्ढा कॉन्फ्रेंस हॉल में उपस्थित हुए।
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...