खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
पीएनबी, बीकाणा ब्लड सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 51 यूनिट ब्लड कलेक्ट
बीकानेर
शहीद दिवस पर पंजाब नेशनल बैंक परिवार बीकानेर और बीकाणा ब्लड सेवा समिति के सयुंक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्त भेंट शिविर आयोजित किया गया। पीबीएम के राजकीय ब्लड बैंक में आयोजित रक्त भेंट शिविर में पीएनबी के मंडल प्रमुख कृष्ण कुमार, रामप्रताप गोदारा, परीक्षित भार्गव और पीएनबी जस्सूसर
गेट शाखा के चन्द्रकांत व्यास ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की।
बीकाणा ब्लड सेवा समिति के राष्ट्रीय सचिव विक्रम इछपुल्याणी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष इन्द्र कुमार चाण्डक ने बताया की इस रक्त भेंट शिविर में कुल 61 जागरूक रक्तदाताओं ने भाग लिया जिसमें 51 यूनिट रक्त का संग्रह डॉ कुलदीप मेहरा के निर्देशन में पीबीएम ब्लड बैंक में किया गया।
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...