खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
विप्र गौरव नवनिर्वाचित पार्षद विजय ओझा (कलकत्ता) का अभिनंदन
बीकानेर 30 दिसम्बर 2021 - बीकानेर मूल के विजय ओझा हाल ही में सम्पन्न हुए कलकत्ता नगर निगम चुनावों में तीसरी बार लगातार पार्षद बनकर सपत्निक बीकानेर पधारने पर विप्र फाउंडेशन बीकानेर इकाई द्वारा दुपट्टा एवं माल्यार्पण के साथ माहेश्वरी गेस्ट हाऊस में अभिनंदन किया गया !!
विप्र फाउंडेशन महामंत्री भवानी शंकर जाजड़ा के संयोजन एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष धनसुख सारस्वत के नेतृत्व में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षद मीना देवी पुरोहित, विजय ओझा,सजल घोष सहित विप्र जनप्रतिनिधियों जीत पर प्रसन्नता जताई !!
नवनिर्वाचित पार्षद विजय ओझा ने विप्र समाज सहित विफा पदाधिकारी कार्यकर्ताओ का आत्मिय आभार जताया और विफा में एक कर्मठ कार्यकर्ता नाते किए गए कार्यो को की चर्चा कर उत्साहवर्धन किया !!
प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा ने बताया कि पार्षद विजय ओझा बीकानेर आगमन के दौरान नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी,कोडमदेसर एवं देशनोक दरबार मे दर्शन कर धोक लगाई और विफा राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक,सीए सुधीष शर्मा सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से मुलाकात की !!
इस दौरान महिला प्रदेश महामंत्री आशा पारीक,सीमा पारीक,रेखा ओझा,युवा प्रदेश सचिव अरुण कल्ला,दिनेश ओझा,महामंत्री अरविंद व्यास,छोटूलाल चुरा,प्रदेश कार्यलय प्रभारी रमेशचंद्र उपाध्याय, रमेश जाजड़ा,विजय ओझा,जसराज सिंवर आदि ने उपस्थित होकर विजयी प्रतिनिधियो के लिए प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी !!
C P MEDIA



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...