तेज, अब और तेज ! Starlink आ रहा
मिलेगी यूजर्स को ब्रॉडबैंड और सैटेलाइट पर आधारित दूसरी कम्युनिकेशन सर्विसेज
भारत में तेज रफ्तार से दौड़ती आभासी दुनिया को और अधिक तेज गति देने के लिए जानी मानी कंपनी प्रवेश करने जा रही है। प्रवेस प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है।
इंटरनेट वर्ल्ड में Elon Musk के भारत में अपनी सुपरफास्ट इंटरनेट सर्विस Starlink को शुरू करने की खबरें छा रही है। दरअसल स्टारलिंक एक ख्यातनाम सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपनी इस सर्विस के से भारत में अपने यूजर्स को ब्रॉडबैंड और सैटेलाइट पर आधारित दूसरी कम्युनिकेशन सर्विसेज देने जा रही है। मीडिया खबरों से पता चला है कि कंपनी ने सोमवार को भारत में अपने बिजनस का पंजीयन करवा लिया। अब अनुमान है कि जल्द ही अब यूजर स्टारलिंक के सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड का लुत्फ़ उठा पाएंगे।
स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर के मुताबिक
स्पेस X के पास 100 प्रतिशत सब्सिडियरी
मीडिया में वायरल खबरों के अनुसार स्टारलिंक के कंट्री डायरेक्टर संजय भार्गव ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा, 'हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि SpaceX के पास अब भारत में 100 प्रतिशत अपनी सब्सिडियरी है। अब हम लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के साथ ही बैंक अकाउंट भी खोल सकते हैं।' SpaceX एलन मस्क की रॉकेट कंपनी है और स्टारलिंक इसी का इंटरनेट डिविजन है।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...