खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
राजस्थान : यहां पेट्रोल अन्य राज्यों के मुकाबले आज भी महंगा
पेट्रोल रेट में राजस्थान सिरमौर,
राजस्थानियों को चुकानी पड़ रही है अन्य राज्यों के मुकाबले प्रति लीटर अधिक कीमत
बीते सप्ताह से पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी भले ही ना हुई हो किंतु राजस्थान में लोगों को अन्य राज्यों के मुकाबले आज भी अधिक कीमत प्रति लीटर पेट्रोल के लिए चुकानी पड़ रही है।
यदि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के आंकड़ों को देखें तो आज 7 नवम्बर 2021 रविवार को लोगों को एक लीटर पेट्रोल की कीमत उत्तर प्रदेश के नोएडा में 95.51 रुपये और श्रीगंगानगर राजस्थान में 116.34 रुपये चुकानी पड़ रही है। स्मरण रहे कि केन्द्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी घटाई जने के बाद से ही यूपी समेत कुल 23 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में वैट में कटौती हुई। इससे इन राज्यों में 12 रुपये से भी ज्यादा तक प्रति लीटर पेट्रोल की दर कम हुई थी।
इधर आज दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 103.97 रुपये तो डीजल 86.67 रुपये के हिसाब से मिल रहा है।
मुंबई पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपये
कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये
गुरुग्राम में पेट्रोल 95.90 और डीजल 87.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है
एक नजर में देखें प्रमुख शहरों में आज का रेट
शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)
डीज़ल (रुपये/लीटर)
श्रीगंगानगर 116.34 100.53
दिल्ली 103.97 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
भोपाल 107.23 90.87
रांची 98.52 91.56
बेंगलुरु 100.58 85.01
पटना 105.90 91.09
चंडीगढ़ 94.23 80.90
लखनऊ 95.28 86.80
नोएडा 95.51 87.01
स्रोत: आईओसी
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...