अबकी दिवाली सब की* *दिवाली*
इनरव्हील क्लब द्वारा दिवाली के उपलक्ष्य में जरूरतमंद महिलाओं को नई पोशाक, मिठाई ,दिए, बत्ती व तेल आदि वितरित किए गए ।हमारे समाज में अधिकांश महिलाएं अपने से पहले परिवार के बारे में सोचती हैं इनरव्हील क्लब के इस प्रयास से महिलाओं के लिए त्योहार की खुशियां दुगनी हो गई एवं सभी ने इस कार्य को सराहा । अध्यक्षा सोनिया छीपा ने महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। सचिव रोमिका केली ने कार्यक्रम में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट एडिटर बिंदु गुप्ता एवं अर्चना गुप्ता जी का धन्यवाद किया।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...