खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
Reet : रीट में नकल करवाने वाला मास्टर मांइड तुलसाराम का साथी पुलिस की गिरफ्त में
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
Reet : रीट में नकल करवाने वाला मास्टर मांइड तुलसाराम का साथी पुलिस की गिरफ्त में
बीकानेर । रीट परीक्षा में
नकल करवाने वाले गिरोह का एक और
सदस्य गंगाशहर पुलिस द्वारा पकड़ा गया
है। आरोपी की पहचान गंगाशहर चौधरी
कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय राकेश पुत्र
रेवंतराम जाट के रूप में बताई जा रही है।
थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया
राकेश मुख्य अभियुक्त तुलसाराम कालेर
का साथी है। राकेश के घर पर ही नकल
से जुड़ी गतिविधियां होती थी। रीट परीक्षा
से एक दिन पहले 25 सितंबर को राकेश
ने एक बस किराए पर ली। इसी बस में
करीब 15-20 परीक्षार्थियों को बैठाकर
जयपुर रोड़ ले गया। जयपुर रोड़ पर
तुलसाराम भी बस में सवार हो गया। इसी
रोड़ पर बस के अंदर नकल करने की
ट्रेनिंग दी गई। यहीं तुलसाराम ने
परीक्षार्थियों को नकल वाली इलेट्रॉनिक
चप्पल व अन्य डिवाइस की कार्यप्रणाली
समझाते हुए पूरी प्लानिंग समझाई। पुलिस
राकेश से पूछताछ कर कालेर के ठिकानों
का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
कालेर अब तक फरार चल रहा है। बता
दें कि 25 सितम्बर की रात से 26 की सुबह तक
गंगाशहर पुलिस ने महिला सहित पांच
जनों को दबोचा था। इनमें तीन परीक्षार्थी
भी थे। गंगाशहर पुलिस की इस कार्रवाई
की गूंज प्रदेशभर में फैली। इसी कार्रवाई
से मिले इनपुट के आधार पर जेएनवीसी
सहित प्रदेश के अन्य जिलों के कुल पांच
और नकलची पकड़े गए। वहीं अब
कालेर का शागिर्द राकेश जाट भी पकड़ा
गया है। जानकारी के अनुसार आरपीएस
अधिकारी का पति तुलसाराम कालेर सब
इंस्पेटर था। उसे बर्खास्त कर दिया गया
था। इस बीच उसने आर ए एस की परीक्षा
भी दी। परीक्षा उत्तीर्ण तो कर ली लेकिन
सब इंस्पेटर से बर्खास्त होने के कारण
वह नौकरी नहीं कर सकता था। बताया
जाता है कि कालेर पिछले दस सालों से
हर परीक्षा में नकल करवाता रहा है।
नकल के इस गेम में वह हर वर्ष करोड़ों
रूपए बनाता है। जेएनवीसी थाने में
2013-14 में उसके खिलाफ तीन
मुकदमें हो रखे हैं। वहीं वर्तमान के
मुकदमों सहित उसके खिलाफ कुल सात
मुकदमें बताए जा रहे हैं। जानकारों का कहना
है कि हर प्रतियोगी परीक्षा में हुई धांधली
व नकल में कालेर का हाथ निकलेगा।
फिलहाल पुलिस चाणक्य इंस्टीट्यूट के
मालिक तुलसाराम कालेर की तलाश कर
रही है। सवाल यह है कि इस बार भी वह
बच निकलेगा या युवाओं के भविष्य व
सिस्टम को तबाह करने वाली इस दीमक
को लंबी जेल यात्रा करवाने में पुलिस
कामयाब होगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...