खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
डॉ. टैस्सीटोरी प्रज्ञा-सम्मान बंशीधर शर्मा एवं रतन शाह को अर्पित होगा
👇
*प्रज्ञालय संस्थान, बीकानेर*
डॉ. टैस्सीटोरी प्रज्ञा-सम्मान बंशीधर शर्मा एवं रतन शाह को अर्पित होगा
बीकानेर 1 अक्टूबर, 2021
महान् इटालियन विद्वान् एवं राजस्थानी पुरोधा डॉ एल.पी. टैस्सीटोरी की स्मृति में प्रज्ञालय संस्थान एवं श्रीमती कमला-लक्ष्मीनारायण रंगा ट्रस्ट द्वारा प्रारंभ किए गए, राजस्थानी साहित्य एवं राजस्थानी भाषा-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रवासी विभूतियों को देने का निर्णय किया गया।
पुरस्कार समिति के संयोजक राजस्थानी कवि-कथाकार कमल रंगा ने बताया कि वर्ष 2020 में प्रारंभ किये गए, डॉ टैस्सीटोरी प्रज्ञा-सम्मान कोरोना की वजह से अब घोषित किए गए है। जिसमें राजस्थानी साहित्य के लिए टैस्सीटोरी प्रज्ञा-सम्मान कोलकत्ता के वरिष्ठ साहित्यकार एवं स्तंभकार बंशीधर शर्मा को अर्पित किया जाएगा। इसी तरह राजस्थानी भाषा-संस्कृति का डॉ टैस्सीटोरी प्रज्ञा-सम्मान राजस्थानी भाषा के प्रबल समर्थक एवं वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी रतन शाह को अर्पित किया जाएगा।
रंगा ने बताया कि उक्त डॉ टैस्सीटोरी प्रज्ञा-सम्मान दोनों विभूतियों को एक सादगीपूर्ण आयोजन में कोरोना गाईडलाईन के अनुसार कोलकत्ता में आगामी माह में संस्था के प्रतिनिधि रमेश जाजड़ा द्वारा प्रदत किया जाएगा। बंशीधर शर्मा एवं रतन शाह को आयोजन के दौरान सम्मान- पत्र, शॉल, प्रतीक-चिह्न, श्रीफल आदि अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...