खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
भाटी की पुस्तक हर बीमारी
का इलाज़... का लोकार्पण
बीकानेर । पूर्व सिंचाई
मंत्री देवी सिंह भाटी के पुराने देशी
परंपरागत चिकित्सा के नुस्खों
संकलित व लिखित पुस्तक 'हर
बीमारी का इलाज घर रसोई में का
लोकार्पण मुरलीधर व्यास
नगर स्थित संन्यास आश्रम में हुआ।
मुख्य अतिथि अर्जुन एवार्डी फुटबालर
मगन सिंह राजवीं थे। अध्यक्षता
लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता
स्वामी विमर्शानंद गिरि ने की। समारोह
में पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल
झंवर, पूर्व प्रधान राधा देवी सियाग,
प्रधान लालचंद आसोपा, कर्नल हेम
सिंह, बाड़मेर के जोगेन्द्र सिंह चौहान
थे। भाटी के कार्यों का परिचय पूर्व
सरपंच राम किशन आचार्य व पुस्तक
तथा अतिथियों का परिचय ज्योति
प्रकाश रंगा ने दिया। समारोह में भाटी
ने पुस्तक के अपने व रोगियों पर
अजमाएं गए अनेक सफल चिकित्सा
नुस्खों को बताया । उन्होंने कहा कि इन
नुस्खों को अपना कर हम अंग्रेजी
दवाइयों के खर्च व साइड
इफेट से बच सकेंगे। कार्यक्रम में
भाटी की ओर से चलाएं गए गोचर
भूमि संरक्षण व दीवार निर्माण कार्य के
लिए अर्थ सहयोग की घोषणा की गई।
तनसिंह चौहान जन सेवा संस्थान के
जोगेन्द्रसिंह चौहान व राजेन्द्र सिंह
चसैहान ने सरह नथानिया में गोचर
विकास के लिए 5 लाख 51 हजार
रुपये देने की घोषणा की।
✍🏻
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...