खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
पर्यटन विभाग के पांच अधिकारियों सहित तीन कार्मिकों का स्थानान्तरण
👇
पर्यटन विभाग के पांच अधिकारियों सहित तीन कार्मिकों का स्थानान्तरण
जयपुर, एक अक्टूबर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर पर्यटन विभाग के पांच अधिकारियों सहित तीन कार्मिकों का स्थानान्तरण किया हैं।
आदेश के अनुसार श्री संजय पाण्डे को अतिरिक्त निदेशक पर्यटन स्वागत केन्द्र, नई दिल्ली, श्री अजय कुमार शर्मा को उप निदेशक पर्यटन निदेशालय, जयपुर, श्री संजय जौहरी को उप निदेशक पर्यटन स्वागत केन्द्र, अजमेर, सुश्री सुमिता मीणा को सहायक निदेशक पर्यटन स्वागत केन्द्र, माउण्ट आबू एवं सुश्री अनु शर्मा को सहायक निदेशक पर्यटन स्वागत केन्द्र, सीकर के पद पर लगाया गया है।
इसी प्रकार श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को पर्यटन अधिकारी पर्यटन स्वागत केन्द्र, बीकानेर, श्री शरद व्यास को सहायक पर्यटन अधिकारी पर्यटन स्वागत केन्द्र, जोधपुर एवं श्री महेन्द्र कुमार जयपाल को कनिष्ठ सहायक पर्यटन स्वागत केन्द्र, जोधपुर के पद पर लगाया गया है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...