खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
दोनों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है - प्राचार्य डॉ. सन्ध्या सक्सेना
👇
दोनों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है - प्राचार्य डॉ. सन्ध्या सक्सेना
श्री जैन कन्या पी.जी.महाविद्यालय में रासेयो की दोनो इकाइयों के द्वारा गांधीजी/शास्त्रीजी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में दोनो महापुरुषों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दोनो महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।
प्राचार्य डॉ. सन्ध्या सक्सेना ने अपने उदबोधन में दोनो ही महान व्यक्तित्व के विचारों और कार्यों को जीवन मे उतारने का संदेश दिया और कहा कि इनके अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।
गत दो वर्षो के कोरोनाकाल में रासेयो की छात्राओं ने ऑनलाइन प्रतियोगिताओं जैसे ड्राइंग,पेंटिंग,कविता और निबंध के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने का श्रेष्ठ कार्य किया।
विशेषकर पूरे कोरोनाकाल में नो मास्क नो एंट्री और राष्ट्रीय टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर राष्ट्रसेवा की अद्भुत मिसाल पेश की।
इन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
संकाय सदस्यों ने भी महापुरुषों के विचारों से प्रेरित होने की बात की।
साथ ही गत दो वर्षों की रासेयो की गतिविधियों से सम्बंधित बैनर का विमोचन महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा किया गया।
रासेयो अधिकारी श्री विशाल सोलंकी ने कार्यक्रम का संचालन किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...