खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
पटाखों पर पाबंदी हटाने के लिये
मुख्य सचिव से मिले कारोबारी
👇
पटाखों पर पाबंदी हटाने के लिये
मुख्य सचिव से मिले कारोबारी
बीकानेर/जयपुर। कोरोना
महामारी का हवाला देते हुए राज्य
सरकार की ओर से इस साल भी
पटाखों पर पाबंदी लगाई। पांबदी के विरोध
में शुक्रवार को राजस्थान फायर वर्क्स
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जयपुर के
शासन सचिवाल में मुख्य सचिव
निरंजन आर्य से मुलाकात कर उन्हे ज्ञापन
सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में बीकानेर
फायरवक्र्स एसोसिएशन के
पदाधिकारी भी शामिल रहे। मुख्य सचिव को सौंपे ज्ञापन में
अवगत कराया गया है कि इस साल
कोरोना संक्रमण पूरी तरह काबू में
होने के बावजूद प्रदेश में पटाखों पर
पाबंदी लगा दी है,जो जायज नहीं है।
कारोबारियों ने मुख्य सचिव को
बताया कि कोरोना संक्रमण थमने के
बाद सरकार ने तमाम कारोबारियों को
राहत दी है,लेकिन त्यौहारी सीजन में
पटाखों पर पांबदी लगा कर पटाखा
कारोबारियों पर कुठाराघात किया है ।
कारोबारियों ने मुख्य सचिव को
बताया कि बीते दो सालों से प्रभावी रही
कोरोना आपदा के कारण पटाखा
कारोबारियों को खासा आर्थिक
नुकसान उठाना पड़ा है,इस साल
कारोबार में राहत मिलने की उम्मीद
बंधी थी। लेकिन सरकार ने प्रदेश भर
में दीपावली के त्यौहार पर पटाखों के
उपयोग पर पाबंदी लगा दी है जिससे
कारोबार पूरा बर्बाद हो जाएगा । मुख्य
सचिव ने भरोसा दिलाया है कि
पटाखों पर लगाई पांबदी के मामले में
पुनर्विचार किया जायेगा। प्रतिनिधि
मंडल में बीकानेर फायर वर्कर्स एसोसिएशन
के अध्यक्ष लूणकरण सेठिया,सचिव
विरेन्द्र किराडू,बनवारी शर्मा,नरेन्द
खत्री,गुरूदीप शर्मा और बनवारी लाल
अग्रवाल भी शामिल थे। यह
जानकारी देते हुए समिति से जुड़े
महेश अग्रवाल ने बताया कि अपनी
मांग को लेकर पटाखा कारोबारी
शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात
कर उन्हे ज्ञापन देगें ।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...