खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
गांधी जयंती पर होगी सिंधी में वेबिनार
👇
गांधी जयंती पर होगी सिंधी में वेबिनार
जोधपुर। महात्मा गांधी जयंती के मौके पर सिंधी कल्चरल सोसायटी जोधपुर और राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी नाटकनि में सिन्धियत अं गांधी दर्शन विषय पर वेबिनार का आयोजन ऑनलाइन जूम एप्लिकेशन के माध्यम से दो अक्टूबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
सिंधी कल्चरल सोसायटी जोधपुर के सचिव विजय भक्तानी ने बताया कि राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ साहित्यकार भगवान अटलानी के मार्गदर्शन में आयोज्य इस वेबिनार का जूमआईडी 4840756776 तथा पास वर्ड सिंधी है। कोई भी इस आईडी के माध्यम से जुड़ सकता है। मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जेठानन्द लालवाणी होंगे जबकि संचालन हरीश देवनानी करेंगे। अन्य वक्ताओं में अशोक बुलानी, किशोर लालवानी, महेश खिलवानी, सुरेश सिंधु, गोविंद करमचंदानी, डॉ. सुरेश बबलानी, सुरेश हिंदुस्तानी, सोनू चौधरी, किशन रतनानी, शंकर मुलवानी सहित अन्य रंगप्रेमी भाग लेंगे। वेबिनार की शुरु आत में राजस्थान सिंधी अकादमी जयपुर के सचिव संजय झाला नाटकों में गांधी दर्शन की महत्ता पर प्रकाश डालेंगे। इस वेबिनार का तकनिकी सहयोग शिक्षाविद रमा आसनानी द्वारा दिया जा रहा है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...