खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
गुरु का सान्निध्य देव गुरु और धर्म तीनों का समावेश होता है
सत्य साधना के प्रणेता जंगम युग प्रधान वृहद् भट्टराक खरतरगच्छाधिपती जिन चंद्र सुरि जी महाराज के परम सान्निध्य में जन्मोत्सव के अवसर पर नाल गांव स्थित कुशल विद्यापीठ कुशलायतन नाल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। पिंटू स्वामी एवं तबला वादक गुलाम हुसैन द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुमुक्षुणी अंजलि राखेचा मुमुक्षु विकास चोपड़ा ने गुरु की महिमा बताई व यति अमृत सुंदर महाराज ने अपने उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि गुरु का सान्निध्य देव गुरु और धर्म तीनों का समावेश होता है।
अरिहंतो का मार्ग सत्य साधना का मार्ग है। छोटे बच्चों को खाने के पैकेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बीकानेर के गणमान्य गण एवं देश प्रदेश से आए अनेक अनेक भक्तों ने लाभ लिया। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी सुरेंद्र डागा , कुशल विद्यापीठ की प्राचार्य श्रीमती अर्चना भार्गव मौजूद थे। आभार सचिव श्रीमती शालिनी लोढ़ा ने माना। कार्यक्रम का संचालन श्रेयांश जैन ने कियाl
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...