खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बीकानेर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया पैन इण्डिया अवैयरनेस अभियान का शुभारंभ
👇
जिला एवं सेशन न्यायाधीश, बीकानेर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया पैन इण्डिया अवैयरनेस अभियान का शुभारंभ
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय), जयपुर के तत्वावधान में व माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री मदनलाल भाटी के निर्देशानुसार भारत सरकार व राज्य सरकारों द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पैन इण्डिया अवैयरनेस एंड आउटरीच अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर माननीय जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों द्वारा भाग लिया गया। महिलाओं ने प्रभात फेरी के माध्यम से आमजन को बेटी-बचाओ, बेटी-पढाओ, कन्या भू्रण हत्या पाप है, महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार गोयल द्वारा बताया गया कि अभियान के शुभारंभ दिवस पर जिला मुख्यालय व समस्त तालुका मुख्यालयों पर प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया तथा साथ ही न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया गया। उक्त अभियान दिनांक 02.10.2021 से 14.11.2021 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यतः ग्राम पंचायतों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा तथा हैल्पडेस्क के माध्यम से आमजन को विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान की जाएगी।
इसी क्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमान् मदनलाल भाटी की अध्यक्षता में सचिव मनोज कुमार गोयल द्वारा केन्द्रीय कारागृह, बीकानेर में बंदियों हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। न्यायाधीश श्रीमान् मदनलाल भाटी द्वारा बताया कि सत्य और अंहिसा को लेकर गांधीजी के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया मार्गदर्शन करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे। इसके अतिरिक्त बंदियों को नालसा थीम सौंग चलाकर उनके विधिक अधिकारो के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, पीडि़त प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता तथा लोक अदालत के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की। उक्त जागरूकता शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभव तिवाड़ी, कारागृह अधीक्षक परमजीत सिंह सिद्धु, उप कारागृह अधीक्षक शिवम जोशी, उप कारापाल विनोद कुमार व इन्द्राज जोईया तथा मुख्य प्रहरी चरण सिंह, गिर्राज प्रसाद, कन्हैया लाल व समस्त कारागृह स्टाफ मौजूद रहा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...