खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिएर - भंवर सिंह भाटी
उच्च शिक्षामंत्री ने 65वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा किक्रेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
उच्च शिक्षामंत्री ने सेवड़ा के विद्यालय में किया 4 नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन
उच्च शिक्षामंत्री ने ग्राम पंचायत सेवड़ा में किया शिविर का निरीक्षण
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
*
*
**
**
**
***
✍🏻
खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिएर - भंवर सिंह भाटी
उच्च शिक्षामंत्री ने 65वीं जिला स्तरीय छात्र-छात्रा किक्रेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
उच्च शिक्षामंत्री ने सेवड़ा के विद्यालय में किया 4 नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन
उच्च शिक्षामंत्री ने ग्राम पंचायत सेवड़ा में किया शिविर का निरीक्षण
बीकानेर,26 अक्टूबर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बज्जू में स्कूली छात्र-छात्रा की 65वीं जिला स्तरीय किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने पिच पर गेंद खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर भाटी ने कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल की भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने खिलाड़ियों को संबोधित कर कहा कि खेलों को अनुशासन खेल की भावना से खेलना आवश्यक है। इसी पर शारीरिक मानसिक विकास निर्भर है। खेलों के प्रति बच्चों की रूचि बढ़े।
भाटी ने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई करते कहा कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मस्तिष्क के लिए खेलना भी जरूरी है। शिक्षा के साथ-साथ कुछ समय खेल के लिए निकालें। उन्होंने कहा जिस क्षेत्र को चुने उसमें सौ प्रतिशत अपने आप को लगा दें।
भाटी ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल खेलो तो ऐसा खेलो कि पढाई बन जाए तथा पढाई करों तो ऐसी करों कि खेल बन जाए । उन्होंने कहा कि पढ़ाई के समय पढाई करनी है और खेल के समय खेल खेलना है। लेकिन जो भी करना है, मन से करना है तभी हम निश्चित रूप से आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर निश्चित सफलता मिलेगी, जो भी काम करें मन से करें।
उन्होंने इस 65 वीं क्रिकेट प्रतियोगिता की जिम्मेदारी लेने पर श्रीराम पब्लिक स्कूल के निदेशक चतराराम सोनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के साथ-साथ निजी संस्थाओं के सहयोग भी होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के बाद ऐसा संदेश जाना चाहिए कि अन्य संस्थाएं इस प्रतियोगिता से प्रेरणा लें। यह प्रतियोगिता अपने अनुशासन और निर्णायकों के निष्पक्ष निर्णय के रूप में जानी जाए।
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने 350 खिलाड़ियों को सीधी भर्ती में नियुक्ति दी है, जिन खिलाड़ियों ने अन्तराष्ट्रीय खेलों व ओलम्पिक में भाग लिया है। डिप्टी एसपी तक के पदों पर नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि जो बच्चे अच्छा खेलते हैं और जो आगे बढ़ते हैं, उन्हें राज्य सरकार सीधी भर्ती में नौकरी दे रही है, पहली बार ऐसा प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा की तर्ज पर या देश के दूसरे ऐसे राज्य जहां खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता है, उसके अनुसार खेल नीति लाएंगे। भाटी ने कहा कि राजस्थान सरकार खेलों को बढावा दे रही है। जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेलों में उपलब्धि हासिल की उन्हे सीधी भर्ती में नियुक्ति दी है।
भाटी ने बज्जू में खेल मैदान के लिए भूमि दिलाने की मांग पर कहा कि अगर गांव में खेल मैदान के लिए भूमि उपलब्ध है तो प्रशासन गांव के संग अभियान के शिविर में भूमि का आवंटन करवा दिया जायेगा। साथ स्कूल की चार दिवारी को ऊंचाई देने, विद्यालय में सांइस की प्रयोगशाला बनवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि बज्जू में कॉलेज के भवन के निर्माण के लिए 6 करोड़ रूपये स्वीकृत हो चुके और दो माह में भवन निर्माण का काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जायेगी।
प्रतियोगिता के मुख्य शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि जिला स्तरीय स्कूली छात्र-छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता में जिले की 17 टीमे भाग ले रही है और उद्घाटन मैच नोखा चयनित व फोर्ट स्कूल के बीच खेला गया।
इस अवसर पर कोलायत के पूर्व प्रधान गणपत राम खीचड, जिला परिषद सदस्य मोहनदान उज्जवल, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र सिंह भाटी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कोलायत मूल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पंजीयन जोरावर सिंह राठौड़, ओम प्रकाश गोदारा, प्राचार्य राजकीय उ मा विद्यालय प्रेम प्रकाश बिश्नोई, श्रीराम पब्लिक स्कूल के निदेशक चतराम सोनी, उम्मेद सिंह आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे।
----*उच्च शिक्षामंत्री ने सेवड़ा के विद्यालय में किया 4 नवनिर्मित कक्षा कक्षों का उद्घाटन*
बीकानेर, 26 अक्टूबर। उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने ग्राम पंचायत सेवड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को समग्र शिक्षा की ओर से नाबार्ड आर आई डी एफ योजना के तहत 38.26 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित 4 कक्षा कक्षों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारी बनने, अपने से बड़ों का आदर करने के साथ-साथ नियमित अध्ययन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अब सभी शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं। विद्यार्थीगण नियमित स्कूल जाकर मन से पढ़ाई करें।
इस अवसर पर उच्च शिक्षामंत्री ने विद्यालय में 150 फर्नीचर विधायक निधि कोष से देने की घोषणा की। उच्च शिक्षामंत्री की घोषणा से प्रेरित होकर पंचायत समिति सदस्य भंवर लाल डारा ने एक लाख रूपए और शक्ताराम ने 51 हजार रूपए के फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अलावा ओम गेदर ने भी 51 हजार रूपए का फर्नीचर देने की घोषणा की।
उच्च शिक्षामंत्री ने गांवों में खेल मैदान की मांग पर कहा कि गांव में अराजीराज भूमि उपलब्ध होने की स्थिति में खेल मैदान की भूमि का आवंटन आज के शिविर में कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, नगरासर के पूर्व सरपंच भंवर सिंह भाटी, सीआई बलवन्त राम, स्कूल प्राचार्य भंवर सिंह गहलोत, शिक्षाविद भंवर, सुनील गोदारा, छोटू सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मंच का संचालन विद्यालय के व्याख्याता सोमराज बिश्नोई ने किया।
*उच्च शिक्षामंत्री ने ग्राम पंचायत सेवड़ा में किया शिविर का निरीक्षण*
बीकानेर, 26 अक्टूबर। उच्च शिक्षामंत्री भंवर सिंह भाटी ने ग्राम पंचायत सेवड़ा में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण मौके पर ही करने के निर्देश दिए।
भाटी ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लि. के अभियन्ता को ग्राम पंचायत सेवड़ा में विद्युत के ढीले तारों को कसवाने, नया ट्रांसफार्मर लगाने और जली हुई विद्युत लाईनों को बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के काउंटर के निरीक्षण के दौरान आउट डोर की स्थिति की जांच की और निर्देश दिए किए कि सेवड़ा ग्राम पंचायत में जिन लोगों के कोविड का टीका नहीं लगा है, उन्हें टीका लगाने के प्रेरित करें।
उच्च शिक्षामंत्री ने तहसीलदार उप निवेशन शिवकुमार गौड़ को निर्देश दिए कि 15 ट्रिपल -ए के जितने भी खातेदारी बनवाने के आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनका निस्तारण आगामी 15 दिनों में कर दिया जाए। पटवारी एवं गिरवावर को भेजकर आवश्यक दस्तावेजों की सम्बन्धित काश्तकार से पूर्ति करवाएं। इस क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतें उपनिवेशन विभाग से सम्बन्धित हैं। इसलिए इनकी उपनिवेशन से सम्बन्धित सभी समस्याओं का समाधान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सेवड़ा, नगरासर व कोलासर ग्राम पंचायतों में पेयजल समस्या समाधान के लिए अधिशाषी अभियंता पीएचईडी नफीस खान को निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता खान ने बताया कि इस क्षेत्र की पेयजल समस्या समाधान के लिए पूर्व में स्कीम बनाई गई थी, उसमें सुधार कर नए सिरे से स्कीम बनाई गई है। जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत इस स्कीम की शीघ्र ही निविदा जारी कर पेयजल समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
भाटी ने कहा कि इस शिविर में 22 विभाग के अधिकारी चलकर आए हैं,आमजन हेल्पडेस्क पर अपने से सम्बन्धित कामों की जानकारी लें और आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर सम्बन्धित विभाग को दें, ताकि आपकी समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाएं, पालनहार योजना, श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि 60 साल से ऊपर के पुरूष और 55 साल से अधिक आयु की महिला वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र है। इसकी पात्रता रखने वाले वृद्धजन शिविर में आवेदन करें, जिससे आज ही उनकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की जा सके।
उच्च शिक्षा मंत्री ने उप निवेशन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जमीन में से दो शमसान के लिए भूमि का आवंटन, खेल मैदान और मेहताबपुरा में आबादी विस्तार का पट्टा दिया। कैम्प में उप निवेशन विभाग द्वारा सेवड़ा में खेल मैदान का आवंटन किया गया।
उच्च शिक्षामंत्री ने उरमूल डेयरी अधिकारियों से कहा कि सेवडा में दुग्न संकलन केन्द्र स्थापित करें ताकि दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिल सके। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से कहा कि पात्र लोगों को पालनहार योजना का लाभ दिलाए।
शिविर में जिला परिषद सदस्य मोहनदान चारण, भागीरथ ने भी विचार व्यक्त किए । ग्रामीणों ने उपनिवेशन द्वारा 15 एएए की खातेदारी दिलाने की मांग की।
शिविर प्रभारी ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग द्वारा 11 लोगों को पेंशन, 6 लोगों को पट्टा वितरण, 7 लोगों को जॉब कार्ड, 26 लोगों को व्यक्तिगत शौचालय भुगतान, 58 शौचालय के आवेदन प्राप्त हुए, 2 जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। उपनिवेशन विभाग द्वारा आबादी विस्तार के 4 प्रस्ताव, नामान्तरण के 12 प्रकरण निस्तारित, चिकित्सा विभाग द्वारा ओपीडी में 28 लोगों की जांच की गई, 26 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, उरमूल सीमान्त के तहत 33 सहायता समूह (महिला) को लाभान्वित किया गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 3 पाईपलाईन लीकेज दुरस्त किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 2 बच्चों को पालनहार योजना के तहत लाभान्वित किया गया। आयुर्वेद विभाग द्वारा ओपीडी में 2 लोगों की जांच की गई। पशुपालन विभाग द्वारा 22 पशुओं के लिए दवाइयां वितरित की गई जिससे 5 परिवार लाभान्वित हुए। सहकारिता विभाग द्वारा 4 ऋण के सदस्य, विद्युत विभाग द्वारा 2 नए ट्रांसफार्मर व 1 मीटर रीडिंग दुरस्त की गई। वन विभाग द्वारा घर घर औषधि वितरण के तहत अबतक 930 परिवारों किट वितरित की गई। राजस्व विभाग द्वारा 1 मुत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया।
ग्राम पंचायत सेवड़ा में उप खण्ड अधिकारी बज्जू हरीसिंह शेखावत, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी, उपायुक्त उपनिवेशन के. एल. सोनगरा, अतिरिक्त विकास अधिकारी अमरसिंह बीका, प्रधान पप्पूदेवी तेतरवाल, सरपंच सेवड़ा कमला कंवर, उपनिवेशन तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ , अधिशाषी अभियन्ता जलदाय नफीस खान सहित 22 विभागों अधिकारी उपस्थित थे।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...