खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
Railwani - इन 03 रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे
कुछ रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
और
अब यह ट्रेन नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली के मध्य होगी संचालित
नई दिल्ली-दौराई-नई दिल्ली शताब्दी स्पेशल के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन
अब यह ट्रेन नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली के मध्य होगी संचालित
रेलवे द्वारा नई दिल्ली-दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन कर नई दिल्ली-अजमेर-नई दिल्ली के मध्य संचालित की जायेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04051, नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.09.2021 से नई दिल्ली से 06.10 बजे रवाना होकर 12.55 बजे अजमेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04052, अजमेर-नई दिल्ली स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.09.21 से अजमेर से 15.45 बजे रवाना होकर 22.40 बजे नई दिल्ली पहुॅचेगी।
*कुछ रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन*
*उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर सेट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, फतेहपुर व ईटावा स्टेशनों पर होगा परिवर्तन*
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा कुछ स्टेशनों पर कुछ रेलसेवाओं के आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार कानपुर सेट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, फतेहपुर व ईटावा स्टेषनों पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
*नोट– आंशिक रद्दी करण वाली गाड़ियों की लिस्ट वर्ल्ड एवं पीडीएफ फाइल में सलंग्न है।*
*यात्रियों की सुविधा हेतु 03 रेलसेवाओं में बढाये डिब्बे*
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 03 रेलसेवाओं में डिब्बों की बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसारः-
1. गाडी संख्या 09601/09602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा में उदयपुर सिटी से दिनांक 04.09.21 को एवं न्यूजलपाईगुडी से दिनांक 06.09.21 को 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी से इस मार्ग के यात्रियों को द्वितीय शयनयान श्रेणी की अधिक बर्थ उपलब्ध होगी।
2. गाडी संख्या 02990/02989, अजमेर-दादर-अजमेर स्पेशल रेल सेवा में अजमेर से दिनांक 05.09.21 से एवं दादर से दिनांक 06.09.21 से 01 थर्ड एसी डिब्बे की स्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी से इस मार्ग के यात्रियों को थर्ड एसी की बर्थ अधिक उपलब्ध होगी।
3. गाडी संख्या 02478/02477, जयपुर-जोधपुर-जयपुर स्पेशल रेल सेवा में जयपुर से दिनांक 08.09.21 से एवं जोधपुर से दिनांक 08.09.21 से 02 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की स्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी से इस मार्ग के यात्रियों को द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी की अधिक सीटे उपलब्ध होगी।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...