खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
महिला पुलिस अफसर का नहाते हुए
बनाया वीडियो, आरोपी ड्राइवर फरार
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
महिला पुलिस अफसर का नहाते हुए
बनाया वीडियो, आरोपी ड्राइवर फरार
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक
महिला पुलिस अधिकारी का नहाते हुए
वीडियो बनाने का मामला सामने आया
है। वीडियो बनाने का आरोप महिला
पुलिस अधिकारी के ड्राइवर पर लगा है।
आरोपी पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ
भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने केस
दर्ज कर लिया है। अब उसकी तलाश में
छापेमारी की जा रही है। भोपाल पुलिस
की अपराध शाखा ने एक पुलिस
कांस्टेबल के खिलाफ कथित तौर पर
एक महिला पुलिस अधिकारी को नहाते
वक्त फिल्माने और उसे ब्लैकमेल करने
की कोशिश करने के आरोप में मामला
दर्ज किया है। आरोपी कांस्टेबल की
पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो
शिकायतकर्ता महिला पुलिस अधिकारी
के साथ ड्राइवर के रूप में तैनात था।
अपराध शाखा के अधिकारियों के
अनुसार महिला अधिकारी ने अपनी
शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने
महसूस किया कि कोई उन्हें फिल्माने की
कोशिश कर रहा था, जब वह 22
सितंबर को नहा रही थी। अधिकारी ने
अपने बाथरूम के दरवाजे के नीचे एक
मोबाइल कैमरा देखा और बाहर निकलते
ही उनका ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि
26 सितंबर को ड्राइवर उनके घर आया
और उनसे पांच लाख रुपये की मांग
करने लगा और ऐसा नहीं करने पर
सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की
धमकी देने लगा। महिला अधिकारी ने
शुरू में एसपी मुख्यालय से संपर्क किया,
जिन्होंने प्रारंभिक जांच में शहर की
अपराध शाखा को शामिल किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...