खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
पत्र लेखन में संजय व निबंध लेखन प्रतियोगिता में साक्षी रही विजेता
👇
पत्र लेखन में संजय व निबंध लेखन प्रतियोगिता में साक्षी रही विजेता
बीकानेर। कांता खतूरिया कॉलोनी स्थित भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय में मंगलवार को हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्रीगंगानगर प्रबंधक चक्रेश कुरील, बीकानेर प्रबंधक सीताराम चावला व हिंदी व्याख्यात राजेन्द्र श्रीमाली ने हिंदी भाषा के बारे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिता मंे पत्र लेखन में संजय स्वामी प्रथम, पुष्पेंद्र नवल द्वितीय व हरिओम स्वामी व स्नेहलता मौर्य तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार निबंध लेखन में साक्षी धींगड़ा प्रथम, सुनीता वर्मा द्वितीय व मनीष शर्मा तृतीय तथा टिप्पण एवं प्रारूपण प्रतियोगिता में मीनाक्षी काला प्रथम, महेन्द्र सिंह द्वितीय व महेश बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...