खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बीकानेर के किशन प्रजापत बने भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष
BPHO संगठन के राजस्थान संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत एवं बीकानेर पदाधिकारियों ने जताई प्रसंता
BPho राजस्थान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन के मुख्य संरक्षक सत्य नारायण जी प्रजापत की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सतीश सिरोहा प्रजापति हरियाणा ने हीरोज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें बीकानेर के श्री किशन लाल संवाल को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है बीकानेर सहित पूरे राजस्थान के हीरोज परिवार में श्री किशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की है बीकानेर जिलाध्यक्ष त्रिलोक चंद गेधर बताया कि श्री किशन प्रजापत पूर्व में राष्ट्रीय सचिव के रूप में संपूर्ण भारत में भ्रमण कर संगठन को अंतिम छोर तक ले जाने के लिए प्रयासरत रहे है। बी पी एच ओ के जिला संयोजक रामलाल भोभरिया ने बताया कि श्री किशन के सानिध्य में हीरोज गांव गांव तक फैलेगा। इस अवसर पर बीकानेर बी पी एच ओ जिला मुख्य महासचिव मास्टर भंवरलाल लिंबा, सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल नागा बादनु,मदनलाल माहर, आसुराम बॉबरवाल, अर्जुन कुमावत ,इंदु वर्मा,डॉ बजरंग टाक, सुरेंद्र भोभरिया,श्रवण वर्मा,करणा राम कुमावत खारी,भंवर लाल माँगर,भंवर लाल हलवाई सहित बीकानेर जिला BPHO टीम ने प्रसन्नता व्यक्त की है आशुराम बोबरवल ने बताया कि कल दिनांक 3 सितम्बर शाम को 7 बजे श्री किशन संवाल जी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सांगलपूरा जयपुर रोड स्थित अपना कार बाजार पर स्वागत किया जाएगा।
शिक्षा, पुलिस तथा समाज सेवा के कोराना वारिर्यस का अभिनंदन।
ऽ ’निर्विकल्प फाउंडेशन के ‘सेल्यूट योर वर्क, विथ योर फैमिली‘ कार्यक्रम के अंतर्गत एमजीएसयू के कुलपति, एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा समाजसेवी महावीर रांका का अभिनंदन’
बीकानेर । निर्विकल्प फाउंडेशन के द्वारा कोरोना संकट के समय उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न वर्गो के लीडिंग व्यक्तियों का अभिनंदन परिवार का साधुवाद देने के साथ ‘सेल्यूट योर वर्क, विथ योर फैमिली‘ के अंतर्गत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया तथा समाज सेवी महावीर रांका का अभिनंदन किया गया।
निर्विकल्प फाउंडेशन के डाॅ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मूल उद्वेश्य कोरोना संकट में अपने कर्तव्य निर्वहन को पूरा करने में परिवारजनों ने भी उन्हें्र सहयोग व सम्बल दिया था, इसलिए उनके कार्यो को सेल्यूट करने के साथ परिवारजनों का साधुवाद करना था।
फाउंडेशन के डायरेक्टर डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि सेल्यूट योर वर्क, विथ योर फैमिली‘ के अंतर्गत प्रशासनिक, चिकित्सक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी तथा समाजसेवी वर्ग के लीडिंग व्यक्ति के परिवार के साथ उनका अभिनंदन किया जा रहा है।
फाउंडेशन के राजू सिंह ने बताया कि इसी के अंतर्गत बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डाॅ. परमेन्द्र सिरोही, नगर निगम महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित का अभिनंदन पूर्व में किया जा चुका है। फाउंडेशन के सहयोगी संजय आचार्य ने बताया कि इस अभिनंदन समारोह में अभिनंदन पत्र, गणेश प्रतिभा, सोलर लाईट भेंट की गई।
इस अभिनंदन में शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. श्याम अग्रवाल, आईटी एक्सपर्ट राजू सिंह, सर्जनधर्मी संजय आचार्य ने कार्यस्थली पर जाकर परिवारजन के साथ इनका अभिनंदन किया गया। इसमें कुलपति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा समाज सेवी रांका ने इस अभिनंदन के लिए निर्विकल्प फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...