खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
“अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह” : पर्यावरण शुद्धि दिवस पर पौधारोपण और विचार संगोष्ठी आयोजित
👇
“अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह” : पर्यावरण शुद्धि दिवस पर पौधारोपण और विचार संगोष्ठी आयोजित
अणुव्रत समिति ,गंगाशहर
गंगाशहर 29 सितम्बर 2021। अणुव्रत समिति ,गंगाशहर के तत्वावधान में और नैतिकता के शक्तिपीठ के प्रांगण में “अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह” के अंतर्गत पर्यावरण शुद्धि दिवस के अवसर पर पौधारोपण और विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
मंत्री भंवर लाल सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान जी उज्जवल थे। कार्यक्रम में मूलचंद जी सामसुखा, भाजपा युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष जसराज जी सिंवर, सरिता जी नाहटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रभारी पुखराज जी शर्मा और शिव जी बच्छ ने बताया कि 120 पौधे लगाए गए ।
मुख्य अतिथि सुमन जी छाजेड़ ने कहा कि अणुव्रत के माध्यम से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के साथ पर्यावरण संरक्षण का यह प्रकल्प सार्थक कार्य है।
राणीदान जी उज्जवल ने कहा की अणुव्रत जन धर्म है और आज के इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण का उद्देश्य भी सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर किशन जी बैद और दीपक जी आंचलिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
अध्यक्ष राजेंद्र जी बोथरा ने बताया कि सभी अतिथि गणों का जैन पताका पहनाकर कर और साहित्य भेंट कर स्वागत भैरूदान सेठिया, जीवराज सामसूखा, तेयूप अध्यक्ष विजेंद्र छाजेड़, अनिल सेठिया, अनुपम सेठिया, मीनाक्षी आंचलिया, संजू लालानी, प्रेम बोथरा, निर्मला बेद, शिखरचंद डागा, जेठमल नाहटा, राजेंद्र पारख, पंकज अग्रवाल, रघुवीर प्रजापत आदि ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुखराज शर्मा, शिव बच्छ, शिव शंकर उपाध्याय, रघुवीर प्रजापत, किशन बैद, दीपक आंचलिया का योगदान रहा। इस अवसर पर अतिथि जसराज सिंवर ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। आभार ज्ञापन मंत्री भंवर लाल सेठिया ने किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...