खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
शिक्षा विभाग : मध्यावधि अवकाश को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शिक्षामंत्री को पत्र भेजा
👇
🌅
त्रिवेणी संगम, वेरावल सोमनाथ गुजरात
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
✍🏻
शिक्षा विभाग : मध्यावधि अवकाश को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शिक्षामंत्री को पत्र भेजा
मध्यावधि अवकाश की तिथियाँ संशोधित एवं अवकाश अवधि 25 अक्टूबर 2021 से 8 नवम्बर 2021 तक 15 दिन किये जाने जाने का आग्रह
बीकानेर/राजस्थान शिक्षक संघ ( राष्ट्रीय ) ने शिक्षामंत्री को पत्र देकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग अनुमोदनार्थ शासन सचिव स्कूल शिक्षा , भाषा एवं पुस्तकालय विभाग राजस्थान , जयपुर को भेजे गए पत्र में संशोधन करते हुए 11 दिन के स्थान पर 15 दिवस करने की मांग की है ।
*अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य* ने बताया कि शासन को अनुमोदनार्थ भेजे गए शिविरा पंचाग में दीपावली त्यौहार पर होने वाले मध्यावधि अवकाश 3 से 13 नवम्बर 2021 दर्शाये गए है । जिससे स्पष्ट है कि शिक्षा विभाग 3 से 13 नवम्बर 2021 के बीच मध्यावधि अवकाश रखने की मंशा रखता है । उक्त अवधि कुल 11 दिनों की रखी गयी है जो अनुचित है ।
विगत वर्षों में 15 दिन के मध्यावधि अवकाश के साथ उक्त अवकाश दीपावली के दिन से पूर्व ही रखे जाते रहे है किंतु उक्त प्रासंगिक पत्रांक के अनुसार समस्त मध्यवधि अवकाश दिनांक 3 से 13 नवम्बर के बीच मात्र 11 दिन के रखे गए है । इनमे से भी अधिकांश अवकाश दीपावली त्यौहार के बाद रखे गए है जो औचित्यहीन है । संगठन का आग्रह है कि दीपावली त्यौहार से पहले उक्त अवकाश रखे जाने से बालक , शिक्षक एवं अभिभावक आसानी से त्यौहार की पूर्व तैयारी कर सकेंगे । ऐसे में दिनांक 3 से 13 नवम्बर के स्थान पर 25 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2021 तक 15 दिनों का मध्यावधि अवकाश रखे जाना समीचीन होगा ।
*संगठन महामंत्री अरविन्द व्यास* की और से लिखे गए पत्र में शिक्षा मंत्री से आग्रह किया गया है कि 25 अक्टूबर से 8 नवम्बर 2021 तक मध्यावधि अवकाश के साथ ही द्वितीय परख 21 से 23 अक्टूबर तक आयोजित किये जाने के सुझाव दिये गए हैं ।
प्रदेश सयुक्त मंत्री सुरेश व्यास,जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू,जिलामंत्री कैलाशदान,मंडल सयुक्त मंत्री ओमप्रकाश विश्नोई, नगरमंत्री नरेन्द्र आचार्य ने उक्त तिथियों में प्रस्तावित मध्यवधि अवकाश किये जाने पर पुर्नविचार का आग्रह किया है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...