खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवायें रद्द/आंशिक रद्द रहेगी
रेलवे द्वारा बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेलखण्ड के मध्य बुलुआना स्टेशन पर नॉन इण्टलॉकिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 04735, श्रीगंगानगर-अम्बाला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.09.21 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04736, अम्बाला-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.09.21 को रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवायें*
1. गाडी संख्या 04525, अम्बाला-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.09.21 को अम्बाला से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बठिण्डा स्टेशन तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-श्रीगंगानगर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04526, श्रीगंगानगर-अम्बाला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 03.09.21 को श्रीगंगानगर के स्थान पर बठिण्डा स्टेशन से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...