खबरों में बीकानेर
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
अणुव्रत समिति गंगाशहर ने जीवन विज्ञान दिवस मनाया
ये खबर पढ़ी क्या...
तस्वीर बोलती है...
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
अणुव्रत समिति गंगाशहर ने जीवन विज्ञान दिवस मनाया
गंगाशहर 27 सितम्बर 2021। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के दूसरे दिन को जीवन विज्ञान दिवस के रूप में अर्हम इंग्लिश अकेडमी में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र बोथरा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत मंगलाचरण से मनोज छाजेड़ ने की।
मंत्री भंवरलाल सेठिया ने बताया कि अर्हम् इग्लिश अकेडमी की वाईस प्रिंसिपल रामा डागा ने कहा कि ! जीवन जीने की कला ही जीवन विज्ञान हैं।
मुख्य वक्ता संजू लालाणी ने बच्चों को मन रूपी घोडे़ को वश में करने को कहा व जीवन विज्ञान के कुछ प्रयोग करवाये। अणुव्रत उद्बोधन प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक अशोक चौरडि़या ने प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। स्कूल के प्रिंसीपल सुरेन्द्र डागा ने अणुव्रत के लिए हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया।
कार्यक्रम में विद्यालय के 50 बच्चों व 15 शिक्षकों व अणुव्रत समिति के पदाधिकारीयों ने सिरकत की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता संजू लालाणी का राजेन्द्र बोथरा व भंवरलाल सेठिया ने साहित्य भेंट कर सम्मान किया। आभार हेमराज गुलगुलिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन रेणु बाफना ने किया।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...