खबरों में बीकानेर
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
भारत बंद आज, विपक्षी दलों ने किया समर्थन का एलान
ये खबर पढ़ी क्या...
तस्वीर बोलती है...
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
देखें वीडियो वाटर शो शांति ग्राम गांधी नगर गुजरात
*
भारत बंद आज, विपक्षी दलों ने किया समर्थन का एलान
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के
खिलाफ अपने आंदोलन को और
मजबूत करने के लिए कल यानि
सोमवार, 27 सितंबर को किसान
संगठनों ने भारत बंद आह्वान किया है।
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के
नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों ने
27 सितंबर को भारत बंद करने की
लोगों से अपील की है। भारत बंद का
आह्वान सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे
तक किया गया है। विपक्षी दल भी अब
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की
जंग में शामिल होंने के संकेत दिए हैं।
कांग्रेस और माकपा से लेकर राकांपा
और तृणमूल कांग्रेस सरीखे विपक्षी दलों
ने किसान संगठनों के 27 सितंबर को
बुलाए गए भारत बंद के समर्थन का
एलान कर इस मुद्दे पर सरकार की
राजनीतिक घेरेबंदी पर फोकस बढ़ाने के
इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। अब तक किसान
संगठनों को नैतिक समर्थन दे रहे विपक्षी
खेमे के कई दलों ने तो इस बंद के
समर्थन में सड़क पर उतरने का भी एलान
कर दिया है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...