खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश सोनी को मातृ शोक, आमजन समेत गणमान्य जनों ने व्यक्त की शोक-संवेदनाएं
27 सितंबर 2021 (बड़ी नाल)बीकानेर/सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व वार्ड पंच ओमप्रकाश सोनी की 94 वें वर्षीय माता श्रीमती लछमी देवी का अकस्मात निधन 27 सितंबर 2021 को हो गया । इनकी अंत्येष्टि क्रिया नाल गांव में ही की गई। अंतिम-यात्रा में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बड़े बुजुर्ग एवं गणमान्यजन एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। पुरानी नाल तलाई के पास श्मशान गृह में पुत्र ओमप्रकाश ने मुखाग्नि दी एवं परिवार के बाकी परिजन भी मौजूद रहे।अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ के प्रदेश अध्यक्ष पहलवान महावीर कुमार सहदेव,स्वर्णकार समाज के विशिष्ट गणेशलाल सोनी एवं प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर मौजूद रहे। सहदेव ने बताया कि लछमी देवी ने सदा ही आत्मीय भाव से सभी परिवारजनों से संबंध बनाए रखें। लछमी देवी सामाजिक कार्यों में एक श्रेष्ठ महिला थी और अपने परिवार जनों को साथ लेकर हमेशा चली। उनकी यादें सदा हम लोगों के बीच रहेगी।
-पुत्र ओम प्रकाश सोनी (नाल बड़ी) मोबाइल नं.919636180611







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...