खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
कोरोना : इधर पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ, उधर स्कूल चले बच्चे
बीकानेर
बीकानेर में बुधवार 1 सितंबर 2021 की सुबह स्वास्थ्य विभाग ने जो कोरोना की जांच रिपोर्ट जारी की है उसमें एक संक्रमित केस दर्ज हुआ है। दूसरी तरफ आज से ही फिर से स्कूल खुल रहे हैं। दीर्घ अंतराल बाद बच्चे स्कूल की ओर जाने को हैं। और इधर शहर में कोरोना ने फिर से अपने तेवर दिखाए हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों सहित सभी को कोरोना गाइडलाइन की अनिवार्य रूप से पालना करते रहना और दूसरों से भी करवाते रहना बहुत ही जरूरी है। हालांकि जानकारी के मुताबिक स्कूलों में पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर साफ सफाई भी की गई है। ऐसी जानकारी मिल रही है। निजी स्कूलों में भी पूरी व्यवस्था किए जाने की सूचना मिल रही है। बावजूद इसके मुंह पर मास्क लगाना बार-बार हाथ धोते रहना और दूसरों से 2 गज की दूरी बनाए रखना हम सभी को ही करना है।
Morning positive report 01
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...