खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बीकानेर से खबर : घर लौट रहे दुकानदार को सडक़ पर गिराया, बैग छीन दो लुटेरे हुए फरार
बीकानेर। यहां गंगाशहर में मंगलवार रात को अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे एक व्यापारी से लूटपाट की वारदात हुई है। बाइक पर आए बदमाशों ने व्यापारी के सीने पर मुक्का मारा और धक्का देकर गिरा दिया फिर उसके हाथ से बैग छीन कर बाइक पर फरार हो गए। वारदात की खबर से गंगाशहर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भाजपा नेता मोहन सुराणा सहित लोग एकत्र हो गए। इस तरह देर शाम और रात को दुकानों से घर लौटने वाले व्यापारियों के साथ वारदातें पहले भी हो चुकी है। इंदिरा चौक निवासी बाबूलाल उर्फ राजेन्द्र कुमार ने बताया कि गंगाशहर अस्पताल के पास उसकी परचून की दुकान है। रोजाना की तरह दुकान बंद कर वह बही आदि बैग में डालकर अपनी मोपेड़ से घर पहुंचा। घर से थोड़े फासले पर पहले से घात लगाए बाइक पर दो युवक बैठे थे। मोपेड़ रोकते ही एक युवक आया और उसकी छाती पर वारकर बैग छीनने का प्रयास किया। बाबूलाल ने हिम्मत दिखाते हुए लुटेरे से मुकाबाला किया तो उसका दूसरा साथी भी आ गया। उसने धक्का देकर बाबूलाल को सडक़ पर गिरा दिया और बैग छीनकर दोनों लुटेरे अपनी बाइक पर फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर गंगाशहर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकानदार बाबूलाल से वारदात की जानकारी लेकर नाकाबंदी कराई। साथ ही लुटेरों के हुलिए की जानकारी ली। पुलिस ने आस पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिग भी जुटाई। दुकानदार ने बताया कि उसके पास एक थैला और एक बैग था। उसमें जरुरी कागजात और बही आदि ही थे। लुटेरे जिस बैग को लूटकर ले गए। उसमें नगदी नहीं थी।
📎
खुलासा
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...