खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
रंगा की 51 पुस्तकों का ऐतिहासिक लोकार्पण 4 को
बीकानेर, 2 सितम्बर, 2021। नगर के वरिष्ठतम साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की हिन्दी-राजस्थानी भाषा में नवप्रकाशित विभिन्न विधाओं की 51 पुस्तकों का कीर्तिमान रचता ऐतिहासिक लोकार्पण समारोह का आयोजन प्रज्ञालय संस्थान एवं सुषमा प्रकाशन ग्रुप की ओर से शनिवार, 4 सितम्बर 2021 को शाम साढ़े पांच बजे स्थानीय धरणीधर रंगमंच में किया जाएगा।
आयोजक संस्था की प्रतिनिधि श्रीमती सुषमा रंगा ने बताया कि एक ही मंच पर एक साथ 51 पुस्तकों के 'रंग सवायौÓ लोकार्पण समारोह के अतिथि के रूप में देश के ख्यातनाम साहित्यकार-आलोचक डॉ. अर्जुन देव चारण, केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला एवं समाजसेवी-भामाशाह रामकिशन आचार्य मौजूद रहेंगे।
रंगा के रंगकर्म एवं साहित्य यात्रा पर रंगकर्मी दयानंद शर्मा एवं कवि-कथाकार हरिशंकर आचार्य पत्रवाचन करेंगे।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...