खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
खेत में दबा मिला व्यक्ति का शव, हत्या के आरोपी को 24 घंटे में पुलिस ने पकड़ा
नोखा : दोस्त ही निकला
कातिल, पुलिस ने दबोचा
नोखा
बीकानेर। नोखा के चरकड़ा गांव की रोही के एक खेत में लापता युवक अर्जुनराम जाट पुत्र भंवरलाल जाट की हुई हत्या की वारदात का पर्दाफाश कर
पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा कोई
और नहीं बल्कि मृतक अर्जुनराम का पुराना दोस्त है। जिसने
लेन देन के विवाद को लेकर उसकी हत्या कर लाश को खेत के
एक ऊंच टीले में झाडिय़ों के नीचे छुपा दिया। सीआई नोखा
ईश्वर प्रसाद ने बताया कि हत्या का आरोपी नंद किशोर सुथार
पुत्र नारायण सुथार निवासी श्रीविश्वकर्मा मंदिर के पास नोखा को
गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआई ने बताया कि अर्जुनराम और
नंद किशोर सुथार के बीच रूपये के लेन देन को लेकर विवाद
चल रहा था। इसी के चलते नंदकिशोर ने साजिश रचकर
अर्जुनराम की हत्या कर उसकी लाश खेत टिले पर
झाडिय़ों में छुपा दी। सीआई ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म
कबूल कर लिया है। वारदात से जुड़े कई अहम तथ्यों पर उससे
पूछताछ की जा रही है। जानकारी में रहे कि बीते पांच दिन से
लापता अर्जुनराम निवासी नोखा की लाश सोमवार की दोपहर
चरकड़ा गांव की रोही में पड़ी मिला। इसकी सूचना पुलिस को
एक चरवाहे के जरिये मिली थी। अर्जुनराम के लापता होने की
गुमशुदगी पुलिस थाने में पांच दिन पहले से ही दर्ज थी और
मृतक के पिता ने अनहोनी की आंशका जताई थी। सोमवार शाम
उसकी लाश बरामद हुई। मौके
स्थल पर मिले साक्ष्य सबूत साफ तौर पर इंगित कर रहे थे कि
उसे पांच दिन पहले ही मारकर रेत के धोरों से नीचे फेंक दिया
गया। एक गड्ढा खोदकर उसे अंदर डाल दिया गया और ऊपर
खींप डाल दी। महज चौबीस घंटे के अंतराल में हत्या का
पर्दाफाश हो जाने से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।
मोबाइल कॉल डिटेल से मिला सुराग
इस हत्याकांड का पर्दाफाश करने
में जुटी नोखा थाने की पुलिस टीम ने सुराग जुटाने के लिये
सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मृतक अर्जुनराम के मोबाईल की
कॉल डिटेल निकलवाई तो उसके मोबाईल पर अंतिम काल आरोपी
नंद लाल सुथार की आई थी, इसलिये पुलिस के शक की
सुई नंदलाल सुथार पर टिक गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर
उसे राउण्ड अप कर कड़े अंदाज में पूछताछ की तो उसने अपना
गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात
में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पुलिस को संदेह है
कि आरोपी नंदलाल सुथार इस वारदात से जुड़े कई तथ्य छुपा
रहा है। फिलहाल पुलिस ने उसे हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर
पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया है। पुलिस को मौका स्थल पर
मिले साक्ष्य सबूतों के आधार पर संदेह है कि इस वारदात में
नंदलाल के साथ एक-दो अन्य जने भी शामिल थे।
पुलिस के हत्थे चढ़े इस संगीन हत्याकांड के आरोपी
नंद किशोर सुथार ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया
कि अर्जुनराम जाट के साथ मेरा लेन देन चलता था, उसने
मुझे छत्तीस हजार रूपये ब्याज पर उधार दिये थे, इसमें
पचास हजार चुकाने के बावजूद भी वह मेरे से ब्याज
वसूली का दबाव बना रहा था, आये दिन कॉल करके मुझे
गालियां निकालता और जलील करता। उसके रवैये से
आहत होकर मैंने टीवी सिरियल क्राईम पेट्रोल देखकर उसे
ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और 26 अगस्त की दोपहर
खेत चलने के बहाने से बुला लिया, वह अपनी बाईक
लेकर आया और एक ही बाईक पर हम दोनों चरकड़ा पहुंचे।
जहां हम दोनों बाईक साइड में खड़ी कर पैदल ही बैदों के
खेत में टहलने निकलने पड़े। प्लान के मुताबिक मैंने खेत
में लोहे की रॉड छुपा रखी थी। अर्जुनराम मेरे से आगे चल
रहा था, मैंने मौका देखकर रेत में छुपा रखी रॉड निकाली
और पीछे से उसके सिर में दे मारी वो गिर गया इसके बाद
मैंने उसके सिर में कई वार किये और हत्या करने बाद लाश
को रेत के टीले पर खींप की झाडिय़ों में छुपा दिया।
📎
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...