खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
महावीर रांका के 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्य, जरुरतमंद बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री
👇
महावीर रांका के 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्य, जरुरतमंद बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री
बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ किए गए 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत तेरहवें दिन बुधवार को जरुरतमंद बच्चों को स्टेशनरी व पाठ्य सामग्री वितरित की गई। प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि कच्ची बस्तियों में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, बॉलपेन, इरेजर सहित अन्य पाठ्य सामग्री एक फोल्डर में एकत्र करके वितरित की गई। वितरण करने वालों में भाजपा के भगवान सिंह मेड़तिया, मोहम्मद ताहिर, मधुसूदन शर्मा, लोकेश कच्छावा, आनन्द सोनी, नरेन्द्र भादाणी, रामचन्द्र सैन आदि शामिल रहे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...