खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
राजस्थान में 16 जिले कोरोना मुक्त, पूरे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 100 से भी कम
जयपुर। राजस्थान में कोविड को लेकर एक बार फिर राहत भरी खबर है। संक्रमण की रफ्तार सुस्त पडऩे के साथ ही रिकवर होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी का असर है कि बड़े राज्यों में राजस्थान देश का सबसे कम एक्टिव केस वाला प्रदेश बन गया है। 16 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 100 से भी कम हो गई है। वर्तमान में मात्र 81 मरीज हैं। पिछले एक माह में इस महामारी से एक भी जान नहीं गई है। मध्य प्रदेश और बिहार में भी एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से कम है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जताते हुए लोगों से अपील की है कि आगे भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते रहें।
📎
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...