खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
11वीं कूडो नेशनल चैम्पियनशिप के लिये
बीकानेर की टीम रवाना
बीकानेर/01.09.2021 /
कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा 11वीं कूडो नेशनल चैम्पियनशिप तथा प्रथम कूडो फेडरेशन कप का आयोजन 2 से 7 सितम्बर 2021 तक कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग, गांधी ग्राम, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में किया जा रहा है।
सैन्सई सोनिका सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप के लिये राजस्थान टीम में बीकानेर के 34 खिलाड़ियों का चयन टैक्निकल डायरेक्टर प्रीतम सैन (ब्लैक बेल्ट जापान) के निर्देशन में किया गया है । सभी आज ट्रेन से रवाना हुए।
राजस्थान टीम में महिला वर्ग में फलक कौर, दिव्यांशी पारीक, चार्मी गोस्वामी, निहारिका जांदू, सृष्टि सिंह, इशिता अग्रवाल, चचंल गोयल, आर्ची बोहरा, प्रेरणा सिंह, यश्वी सतीजा, दिपाली हटीला, प्रियंका सिंह, पुष्पा प्रजापत, अंजु कंवर, सोनिका सैन, संदीप कौर तथा पुरूष वर्ग में योहान तैलंग, आयूष गोयल, जयदीप कुमार पुरोहित, शशि गहलोत, दीपक सियाग, तनिष्क सैन, राम पारीक, सुशांत अग्रवाल, यशवर्द्धन सिंह बीका, लक्ष्यआदित्य बुगालिया, विशाल उत्तम, प्रथम ठोलिया, रॉबिन सिंह, पार्थ व्यास, देवेन्द्र सिंह, सचिन धत्तरवाल, दिनेश चौधरी एवं लक्की शर्मा प्रतिनिधित्व करेंगे तथा टीम मैनेजर के रूप में सिद्धान्त जोशी, अंजली व्यास, टीम कोच के रूप मंे सोनिका सैन भाग लेंगे।
टैक्निकल डायरेक्टर रेन्सी प्रीतम सैन ने बताया कि कूडो को खेल मंत्रालय ने मान्यता दी है और इसे राष्ट्रीय खेलों की सूची मंें शामिल कर लिया गया है। इस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले प्रतिभागीयों को केन्द्र सरकार की सर्विसेज में फायदा मिलेगा।
संस्था के पदाधिकारी - अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार बिश्नोई, गजेन्द्र सिंह राठौड़, नगेन्द्र सिंह शेखावत, श्रीभगवान मारू, दिव्या डूमरा, नीलम जोहरी, सुषमा रॉय, सुशील यादव, विजय सिंह चौहान, ब्रह्मप्रकाश सरवटे, नदीम हुसैन, बजरंग व्यास आदि ने शुभकमानाऐं दी।
( रेन्शी प्रीतम सैन )
टैक्नीकल डायरेक्टर
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...