खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
रेलवे : यात्री बिना टिकट करते यात्रा, टीटीई स्टाफ ने वसूल लिए लाख 10 हजार से अधिक
👇
रेलवे : यात्री बिना टिकट करते यात्रा, टीटीई स्टाफ ने वसूल लिए लाख 10 हजार से अधिक
सघन टिकट चैकिंग अभियान में बेटिकट यात्रियों से रु. 1,10,110/- वसूले
बीकानेर मंडल पर बेटिकट यात्रियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के तहत श्री अनिल रैना,वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर के निर्देश पर दिनांक 28.09.21 को बीकानेर - भिवानी खण्ड पर भिवानी को बेस रखते हुए भिवानी स्टेशन एवं ट्रेनों में सघन टिकट चैकिंग अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक -प्रथम, बीकानेर श्री जितेन्द्र शर्मा ने 14 टीटीई स्टाफ के साथ मिलकर चलाया । इसमें बिना टिकट के 256 मामलों से रु. 108910/- तथा गंदगी फैलाने के 11 मामलों से रु. 1200/- सहित कुल रु. 110110/- यात्रियों से वसूल किए गए।
रेलवे बेटिकट यात्रा को हतोत्साहित करने के लिए लगातार एसे अभियान चलाती रहेगी।
उ.प. रेलवे बीकानेर
स्वछता पखवाड़े में आज दिनांक 29.09.2021 को बीकानेर स्टेशन पर सफाई अभियान
स्वछता पखवाड़े मेँ आज दि.29/09/2021. को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(पीएस).उ.प.रे.मुख्यालय,जयपुर श्री अनुज भार्गव द्वारा बीकानेर जं. की यात्री सुविधाओं का निरिक्षण किया गया इस दौरान श्रीअनिल रैना, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/बीकानेर,स्टेशन अधीक्षक,सी.सेक्शन इंजी.(कार्य),बीकानेर,वाणिज्य निरीक्षक बीकानेर , सी.सेक्शन इंजी.(विद्युत),बीकानेर एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक,बीकानेर उपस्थित रहे। श्री भार्गव जी द्वारा टीटीई रेस्ट हाउस, यात्री सुविधाओं, बुकिंग कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, रिटायरिंग रूम, एवं स्टेशन प्लेटफार्मो का निरिक्षण किया गया । इस दौरान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(पीएस) द्वारा यात्री सुविधाओं के बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक से चर्चा की ।
स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों को उद्घोषणा के माध्यम से साफ सफाई रखने, कचरा नहीं फैलाने, एकल उपयोग वाली प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जल संरक्षण करने एवं वायु प्रदूषण को कम से कम करने के बारे में संदेश दिया गया I
इसम स्वंच्छता अभियान में बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, हिसार, भिवानी एवं सिरसा इत्यादि मंडल के सभी स्टेशन शामिल हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...