खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
बीकानेर : जांच और इलाज का झांसा दे हथिया लिए रुपए, लपके घूमते पेशेंट बन
अस्पताल में ठगे जा रहे मरीज,
बीकानेर। मरीज की जांच और इलाज जल्दी करवाने के नाम पर परिजनों से रुपए ठगने का मामला सामने आया है। महिला परिजन के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया गया है। ऐसी रिपोर्ट पुलिस में दी गई है। जानकारी के मुताबिक के-वार्ड मे भर्ती महिला के परिजनों से नजदीकी बढ़ाकर एक लपके ने जल्द जांच और इलाज करवाने का झांसा दिया और आठ सौ रुपए ले गया। मरीज की परिचर्या में जुटी महिला परिजन से भी नजदीकियां बढ़ाने व उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। महिला ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी तो आरोपी भाग खड़ा हुआ।
मामला हॉस्पिटल के सुरक्षा अधिकारियों के सामने आया तो उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया और पुलिस चौकी में रिपोर्ट दी। लपके की पहचान हो चुकी है। बताया जाता है कि आरोपी हॉस्पिटल के बाहर किसी चाय की दुकान पर काम करता है। इसके नाम सहित पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। हॉस्पिटल के सुपरिंटेंडेंट डॉ परमेन्द्र सिरोही ने भी पुलिस चौकी फोन पर लपकों पर कार्रवाई का आग्रह किया है।
मरीज बन घूमते हैं हॉस्पिटल में : जानकारी के अनुसार अस्पताल में लपके मरीज के रूप में आउटडोर की पर्ची कटवाकर घूमते हैं। यहाँ तक कि चैकअप के लिए डॉक्टर तक लंबी लाइन में लगकर पहुंचने का ढोंग भी करते हैं। पर्ची लेकर वार्डों-गलियारों में घूमते हैं और इसी दौरान कहीं भी अपना आसामी टारगेट पर ले लेते हैं।
📎
खुलासा
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...