खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
*
✍🏻
सुजानदेसर बीकानेर के कमल का दावा - दुनिया की सबसे बड़ी पगड़ी, सबसे कम समय में बांधी
बीकानेर । नगर के नव उदीयमान प्रतिभाशाली
व्यक्तित्व सुजानदेसर निवासी कमल भाटी ने दावा किया है कि अपने बड़े भाई
नवरत्न भाटी के सर पर विश्व की सबसे बड़ी और सबसे कम
समय में पगड़ी बांधकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कमल ने 75
साफे की पगड़ी मात्र 30 मिनट में बांधी है जिसकी लंबाई 675
मीटर और 2250 फ़ीट है। कमल ने बताया कि वह हर तरह
का सांफ़ा और पगड़ी बांधने में एक्सपर्ट है जैसे जोधपुरी साफा,
बीकानेरी, मोरपंखी, मेवाड़ी पगड़ी, गुजराती पगड़ी, बाजीराव
पेशवा की पगड़ी और विभिन्न प्रकार की पगड़ी बांधने में माहिर
है उसने अपनी हाथ की अंगुलियों में व माचिस की तीली में भी
छोटी-छोटी पगड़ी बांधकर अपने हुनर को दिखाया है। कमल का दावा है कि
अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर भी पगड़ी बांध सकता है, उसे
भैरव नाथ (कोडमदेसर) की भी पगड़ी बांधने का सुअवसर
प्राप्त है।
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...