खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
माकन की बैठकों में सामने
आए मर्ज का जल्द इलाज
■
जयपुर । राजस्थान
कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन
पायलट खेमों के बीच खींचतान मिटाने
की कवायद के बीच कांग्रेस हाईकमान
सत्ता और संगठन के टाइट करने में जुट
गया है। राजस्थान को लेकर कांग्रेस
हाईकमान ने बदलावों का ब्लू प्रिंट तैयार
कर लिया है। सब कुछ तय प्लान के
हिसाब से हुआ तो सत्ता-संगठन में बड़े
बदलाव देखने मिल सकते हैं। कांग्रेस
हाईकमान ने अगले विधानसभा और
लोकसभा चुनाव पर अभी से फोकस
करना शुरू कर दिया है, जिसके तहत
अब कांग्रेस को ग्राउंड स्तर पर मजबूत
करने का प्लान तैयार किया गया
है।कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने
तीन दिन तक विधायकों और बाद में
पार्टी पदाधिकारियों से उनकी मन की
बात पूछकर फीडबैक लिया, इसकी
बकायदा लिखित रिपोर्ट तैयार की गई है।
माकन की यह रिपोर्ट सोनिया गांधी के
साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से
भी शेयर होगी। तीन दिन के फीडबैक में
राजस्थान कांग्रेस के सियासी मर्ज का
पता लग चुका है, अब उसका इलाज
करने की बारी है। उस इलाज के रूप में
मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव संभव हैं। नॉन
परफॉर्मर, विवादित मंत्रियों का जाना भी
इससे तय हो जाएगा। कुछ मंत्रियों को
संगठन के पदों पर जिमेदारी दी जाएगी।
कांग्रेस हाईकमान के पास कई बार
करवाए गए सर्वे और प्रभारी की रुटीन
रिपोर्ट से यह फीडबैक है कि राजस्थान में
पार्टी भले ही सत्ता में आ गई, लेकिन
अब हालात बदल चुके हैं। पार्टी में ग्राउंड
स्तर तक डिवीजन हो चुका है, उसे रोकने
के लिए सचिन पायलट खेमे की मांगों पर
कार्रवाई करके उस अध्याय को बंद करने
की रणनीति है।
✍🏻
हिस
युगपक्ष
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...