खबरों में बीकानेर
✍🏻
*BAHUBHAHSHI*
कोरोना के मामले बढ़ रहे : अनाथ आश्रम में ग्रुप में मिले कोरोना संक्रमित
*
*
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*
*
कोरोना के मामले बढ़ रहे : अनाथ आश्रम में ग्रुप में मिले कोरोना संक्रमित
मुंबई । कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पहले कांदीवली
की एक हाउसिंग सोसाइटी में ग्रुप में कोरोना के मामले सामने आये और अब मुंबई
के एक अनाथ आश्रम के कई बच्चे कोरोना के चपेट में आ गए हैं। मुंबई के अग्रीपाड़ा
स्थित सेंट जोसेफ अनाथ आश्रम में 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से हड़कंप
मच गया है। इनमें चार बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम हैं जिन्हें नायर अस्पताल में
भर्ती कराया गया है। पॉजिटिव पाये गये 11 बच्चों की उम्र 12 से ज्यादा है। 7 लोग
इस अनाथ आश्रम में काम करने वाले हैं, सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल इस अनाथ आश्रम में कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, जिसके
बाद यहां पर कोरोना टेस्ट का एक कैंप लगाया गया। करीब 90 लोगों का कोरोना
टेस्ट किया गया, जिसमें 22 लोग पॉजिटिव पाये गये। फिलहाल इस अनाथ आश्रम
में एक साथ इतने ज्यादा कोरोना पॉजिटव मामले आने की वजह से इस आश्रम को
बीएमसी ने सील कर दिया गया है।
*
✍🏻
📎
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर
✍🏻






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...