खबरों में बीकानेर ✍🏻
🔎
🔎
*BAHUBHASHI*
🔎
🔎
✒️
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
🔎
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🔎
🔎
📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
🔎
🔎
🔎
🔎
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना📚
🔎
🔎
🎈
राष्ट्रीय लोक अदालत - जिला न्यायाधीश ने ली समस्त न्यायिक अधिकारीगण की बैठक
बीकानेर
दिनांक 11.09.2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिला न्यायाधीश ने ली समस्त न्यायिक अधिकारीगण की बैठक।
आज दिनांक 02 अगस्त 2021 को श्रीमान् जिला एवम् सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर श्री मदनलाल भाटी द्वारा बीकानेर मुख्यालय एवम् तालुका स्थित न्यायालय के अधिकारीगण के साथ दिनांक 11.09.2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु विडि़यों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन जिला न्यायालय के सभागार कक्ष में किया गया।
उपरोक्त बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी-जिसमें प्रि-लिटिगेशन और लम्बित प्रकरणों को समाहित करते हुए शमनीय दाण्डिक अपराध, अंतर्गत धारा 138, परक्राम्य विलेख अधिनियम, बैक रिकवरी मामले, एमएसीटी मामले, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली व पानी के बिल (चोरी के अलावा), मजदूरी, भत्ते और पेंशन भत्तों से संबंधित सेवा मामले, राजस्व मामले, अन्य सिविल मामले किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे) आदि का अधिकाधिक रूप से निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से करने के निर्देश दिये गये।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु श्रीमान् मदन लाल भाटी जिला एवम् सेशन न्यायाधीश महोदय द्वारा बताया गया कि लोक अदालत से शीघ्र व सुलभ न्याय मिलता है, कोर्ट फीस वापस प्राप्त हो जाती है और मामले का अंतिम रूप से निपटारा दोनों पक्षों की आपसी सहमति से होता है। जिसकी कोई अपील भी नहीं होती।
✍🏻
📒CP MEDIA
🔎
BAHUBHASHI
🔍





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...